24 साल की युवती के साथ 15 दिन में दो बार RAPE ,गांव के सोनू ने घर में घुसकर किया RAPE

शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के राजनगर गांव से आ रही है। जहां एक महिला के साथ बीते 15 दिन में आरोपी ने दो बार रेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 24 साल की महिला ने पुलिस थाना खनियांधाना में शिकायत करते हुए बताया है कि बीते लंबे समय से गांव का ही सोनू लोधी उसे परेशान कर रहा था। वह आए दिन महिला के साथ गंदी हरकत करता था। जिसके चलते महिला इस मजनू की हरकतों को इग्नौर करती रहती थी।

महिला ने बताया है कि बीते 15 मार्च को आरोपी उसके घर में आ घुसा और महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। साथ ही महिला को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई।

उसके बाद आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह 15 दिन बाद यानी 26 मार्च को फिर घर में आ घुसा और महिला को पकडकर उसके साथ फिर रेप की बारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी कर डाली। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *