बृज की तर्ज पर शिवपुरी में यादव समाज की लट्ठमार होली, महिलाओं ने भांजी लाठियां, जमकर उडे रंग गुलाल

शिवपुरी। शहर में होली के अवसर पर वर्षों से चली आ रही लट्ठमार होली की प्रथा निरंतर जारी है। आज (बुधवार को) शहर के राजपुरा क्षेत्र में यादव समाज द्वारा ब्रज की तर्ज पर लट्ठमार होली का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। यादव समाज के लोगों का मानना है कि इस तरह के आयोजन को निरंतर जारी रख सामाजिक समरसता और पुरातन परंपराओं के निर्वाह कर उन्हें जाग्रत रखा जाता है।

इस लट्ठमार की खास बात यह है कि इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर लट्ठमार होली खेली जाती है। होली पर लट्ठमार होली का आयोजन यादव समाज करता है और इसके लिए समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद राजपुरा रोड पर सभी लोग एकत्रित होते हैं और उसके बाद यहां रंग अबीर गुलाल उड़ाया जाता है। उसके बाद इस होली का आयोजन किया जाता है जो देर रात का आयोजित होती है और महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ की बारिश करती हैं।

लट्ठमार होली के आयोजन को लेकर सबसे पहले समाज के बुजुर्ग को देवता बनाया जाता है और उसके बाद उसकी पूजा की जाती है और उसके बाद सबसे पहले ठंडाई का वितरण किया जाता है और उसके बाद पूरे इलाके में रंग गुलाल उड़ाया जाता है और उसके बाद लट्ठमार होली का आयोजन होता है और उसके बाद होली शुरू की जाती है। लट्ठमार होली में पुरुष महिलाओं पर गुलाल फेंकते हैं और उसके बाद महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ मारती है। पुरुष समाज के वृद्ध को अपने कंधे पर बैठाकर ले जाते हैं और उसके बाद महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ मारती हैं और उसके बाद पुरुष उन पर गुलाल फेंकते रहते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *