अस्पताल परिसर बना अखाडा: दो महिला डॉक्टरों में जमकर विबाद,डंडा लेकर आ गई महिला डॉक्टर,CCTV में कैद

कोलारस। खबर जिले के कोलारस समुदायिक स्वास्थ केन्द्र से आ रही है। जहां बच्चों के विबाद में दो महिला डॉक्टरों में जमकर विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों डॉक्टर एक दूसरे को मारने के लिए डंडे तक ले आई। अब इस मामले का सीसीटीव्ही सामने आया है। जिसमें महिला डॉक्टर हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि विबाद बच्चों को लेकर हुआ है। डॉक्टर विवेक शर्मा ने बताया जा रहा है कि कोलारस अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर रश्मि यादव का पुत्र जो कि 13 साल का है यह अस्पताल परिसर में साईकिल चला रहा था। यह अस्पताल परिसर में ही लहरा लहरा कर साईकिल चला रहा था। जिसे वहां पदस्थ दूसरी डॉक्टर प्रियम्वदा त्रिवेदी ने देखा और उन्होंने उस बच्चे को रोका।
बताया जा रहा है कि 3 माह पहले डॉ प्रियम्वदा त्रिवेदी की 6 साल की बच्ची में डॉक्टर रश्मि के बेटे ने साईकिल की दे दी थी। जिससे मासूम के यहां चोट लग गई थी। जिसके चलते डॉक्टर प्रियम्वदा ने उसे रोका तो डॉ रश्मि यादव बाहर निकल आई। डॉ पियम्वदा ने बताया है कि उसके बाद वह गालीगलौच करने लगी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान डॉ पियम्वदा त्रिवेदी और डॉक्टर रश्मि में जमकर मुहबाद होता रहा। इस दौरान डॉ रश्मि ने तो यह तक कह दिया कि तुम्हारी लडकी है तुम उसे घर के अंदर रखों मेेरा तो बेटा है वह तो ऐसे ही घूूमेगा। अब फिर क्या था दोनों में जमकर चल रहा मुंहबाद हाथपाई पर उतर आया। इसी बीच सीसीटीव्ही में दिखाई दे रहा है कि डॉ रश्मि यादव हाथ में डंडा लेकर आ गई। तभी वहां अन्य पदस्थ डॉक्टर आ गए और उन्होंने दोनों का बीच बचाब कराया।