डंडा बैंक चलाने बाली महिला की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खा लिया जहर: 3 हजार के बदले 10 हजार मांग रही है

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास से है। जहां एक युवक ने बीते शाम एक डंडा बैंक चलाने वाली महिला की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। युवक ने महिला से व्याज पर कर्जा लिया था और किश्त समय पर न देने के चलते महिला आए दिन उसे प्रताडित कर रही थी। जिससे तंग आकर युवक ने शुक्रवार को डंडा बैंक की संचालिका महिला के घर से गेहूं में कीड़े मारने की दवाई लाकर उसका सेवन कर लिया।
जानकारी के अनुसार नरेश नामदेव उम्र 32 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी बदरवास ने बताया कि उसने पड़ोस की महिला से साढ़े 3 हजार रुपए कर्ज लिया था। उसे 90 दिन में महिला को 10 हजार रुपए लौटाने थे लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई जिस कारण वह केवल डेढ़ माह ही किस्त जमा कर पाया।
बताया कि उसने महिला से इस कर्ज में कुछ रियायत देने की मांग की जिस पर महिला ने इनकार कर दिया इससे परेशान होकर नरेश नामदेव ने महिला के घर से ही गेहूं में कीड़े मारने की दवाई लाकर उसका सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करया है।