पत्थर की खदान को लेकर दो पक्षों चली गोली,एक युवक घायल, क्रॉस मामला दर्ज

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र खडोय गांव के पास जंगल में पत्थर की खदान को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस झगडे में गोली भी चली है। इस मामले में एक युवक को गोली भी लगी है। जिसके चलते घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
आज एक पक्ष ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए झगड़े के कुछ वीडियो भी शिकायत के साथ सौंपे है। उनका कहना है कि विरोधी पक्ष के करन पाल ने अपने हाथों से अपने पैर में गोली मार ली और झूठा मामला दर्ज करा दिया है। इतना ही नहीं विरोधी पक्ष ने घर पर पथराव भी किया है।
महेंद्र चौहान ने बताया कि हमारे गांव की खदान पर करन पाल एवं जगतसिंह पाल द्वारा अवैध रूप से पत्थर की खदान पर मशीन चलाने लगे थे। हम में और मेरा परिवार उन्हें रोकने खदान पर गए तो वहांपर मौजूद करन पाल अरविंद पाल, कालू पाल रखूंदी पाल व जगतसिंह पाल निवासी मलावनी व मंगल लोधी निवासी राजपुर बल्लू पाल निवासी मोहनगढ़, राहुल केवट निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर मोजूद थे।
जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तब सभी ने गालियां देते हुए मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सभी लोग एकजुट होकर हमारे घर आ गए थे। इसके बाद एकाएक पथराव शुरू कर दिया साथ ही बंदूक व कट्टों से फायर भी किए। एक गोली घर की महिला सोनम राजा के कान के पास से होकर निकली थी। इसके अलावा राजाबाबू चौहान पथराव में घायल हुए थे।
महेंद्र ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख सभी भाग खड़े हुए थे। वह व उसके परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने चले गए थे। जब हम घर आए तो पता चला करन सिंह पाल ने अपने हाथ से खुद को पैर में गोली मार ली गई और गोली मारने का झूठा आरोप लगाते हुए हमारे परिवार पर मामला दर्ज करा दिया। इसी मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।
