घर के बाडे में नहा रही थी दोनों नाबालिग बहनें,बागड तोडकर घुस आए मनचले,छेडछाड, FIR

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रामगढ गांव से आ रही है। जहां 2 नाबालिग बहनों के साथ गांव के ही दो मनचलों ने गंदी हरकत कर डाली। इस मामले की शिकायत पीडित बहनों ने अपने परिजनों से की। परिजन मासूमों को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग बहनों की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव की 2 सगी नाबालिग बहनें जिनकी उम्र 17 और 12 साल है ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके माता-पिता खेत पर सरसों काटने गए थे तभी शाम करीब 5 बजे दोनों बहनें अपने घर के आंगन में ओट में नहा रही थी तभी गांव के ही सुनील खंगार व विशाल खंगार बागड तोडकर अन्दर आ गये और दोनों नाबालिग बहनों को नहाते हुए बुरी नियत से देखने लगे।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों बोले हम ऐसे ही देखेंगे और हमे टकटकी लगाकर देखते रहे फिर हम दोनों दोडकर अन्दर कमरे में चले गये रात में जब मेरे घरवाले खेत से वापस आये तब मैने पूरी बात उन्हे बताई। पुलिस ने नाबालिग बहनों की रिपोर्ट पर से धारा 354 (ग), 34 भादवि, 11 (1), 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में नले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *