CAR में चल रही थी शराब पार्टी : नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक ने 2 महिलाओं को उड़ाया, एक गाय को भी मार डाला

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से है जहां बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे के सईसपुरा क्षेत्र में कालीमाता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कार की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। घायल महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। फिजिकल थाना पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि कार के भीतर दो लोगों की शराब पार्टी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार सईसपुरा क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं फिजिकल क्षेत्र की रहने विध्या शाक्य उम्र 38 साल पत्नी रामकुमार शाक्य और सोमवती पत्नी संतोष शाक्य उम्र 55 साल में जोरदार टक्कर मार दी। इतना नहीं कार ने एक गाय में भी टक्कर मार दी इसके बाद कार के दीवार से टकराने के बाद थम गई।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि कार में दो लोग सवार थे। जो नशे में चूर थे। इसी के चलते यह घटना घटित हुई। पुलिस ने कार जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *