दर्शन करने गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना: 18 तोला सोना और 3 किलो चांदी सहित साढ़े 4 लाख नगदी उड़ा ले गए चोर

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से है। जहां सिद्धेश्वर शक्ति कालोनी में चोरों ने वाइल्ड लाइफ एसटीएफ के कर्मचारी के सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखा 18 तोला सोना, 3 किलो चांदी और करीब साढ़े चार लाख रूपये नगदी चोरी कर ले गए। फिजिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिद्देश्वर शक्ति कॉलोनी के रहने विकाश खत्री पुत्र प्रकाश चन्द्र खत्री ने बताया कि 4 फरवरी को वह पूरे परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रदीप मिश्रा के सीहोर जिले के कुबेरेस्वर धाम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। घर में ताला डला हुआ था। उसी रात 2 बजे बापस सभी लोग लौट कर घर आ गए थे। जहां चोरों ने घर के ताले चटका कर घर की अलमारियों में रखा करीब कुल 18 तोला सोना जिनमें 4 सोने की चूडी, 4 सोने के मंगलसूत्र 4 सोने की छोटी बडी चेन 3 जोडी छुमकी, 3 हार, 12 अगूठी लेडीज व जेन्ट्स थे।
बता दें कि चोर तीन किलो चांदी जिनमें 5 जोडी चांदी की पायल, चांदी की व चांदी करधोनी व चांदी के सिक्के व चांदी के चूड़े शामिल हैं। विकाश खत्री पुत्र प्रकाश चन्द्र खत्री ने बताया चोर घर में रखे साढ़े चार लाख भी चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।