सरसों के खेत में महिला को पटककर गांव के युवक ने किया RAPE ,चिल्लाई तो गाल में चांटे ही चांटे मारे

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के देहरौद गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर सरसों के खेत में पटककर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना तेंदुआ में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 43 साल की महिला ने पुलिस थाना तेंदुआ में शिकायत करते हुए बताया है किबीते 28 जनवरी को वह अपने घर से सरसों के खेत में मबेशिओं के लिए घास काटने गई थी। तभी गांव का भारत सिंह रावत आया और उसे खेत में पटककर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी ने महिला ने गाल में चांटे ही चांटे मारे। जिसके चलते महिला ने इस घटना की शिकायत किसी से नहीं की। बीते रोज महिला ने पूरी घटना पति को बताई। पति महिला को लेकर पुलिस थाना तेंदुआ पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
