पति से झगडकर सोना चांदी लेकर मायके शिवपुरी में भाग आई पत्नि,पति जेवर बापस मांगने आया तो भाईयों के साथ मिलकर पति की जमकर कुटाई कर दी

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर अपने ही पति की जमकर मारपीट की है। इस घटना के पीछे की बजह पति पत्नि का आपस का झगडा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामला घर परिवार का होने के चलते एनसीआर काटकर पति को चलता कर दिया।

पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत करते हुए अशोकनगर जिले के कदवाया थाना क्षेत्रान्तर्गत सिलपटी के रहने वाले बहादुर सिंह बाथम ने बताया कि एक माह पहले पत्नी किरण से झगड़ा हुआ तो वह बच्चों को लेकर शिवपुरी में रहने वाली अपनी बहन के घर आ गई। और बहन के साथ जिला अस्पताल के बाहर खाने का ठेला लगाने लगी। बहादुर सिंह का कहना है कि घर से आते वक्त पत्नी दो लाख रुपए, मंगलसूत्र और एक किलो चांदी भी लेकर आई थी। मंगलवार को जब वह पैसे और जेवर वापस मांगने पत्नी के पास जिला अस्पताल पहुंचा तो पत्नी ने बहन और भाई के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

घटना से पहले महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एनसीआर काटकर कार्रवाई की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *