क्रूरता का शिकार बेजुबान: लंगूर के हाथ रस्सी से बांध दिए, छुडाने में कट गया आधा हाथ

नरवर। खबर जिले के नरवर क्षेत्र से आ रही है। जहां एक बेजुवान के साथ क्रूरता देखने को मिली है। यहां किसी अज्ञात इंसान ने मजाक मजाक में एक बेजुबान लंगूर को भी नहीं छोडा। जहां एक अज्ञात युवक ने लंगूर के हाथ को प्ला​स्टिक की रस्सी से बांध दिया। इस रस्सी को छुडाने के चलते लंगूर का आधा हाथ कट गया। जैसे-तैसे करके बंधन मुक्त हुआ।

जानकारी के अनुसार यह लंगूर नरवर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले प्रियांशु जैन के घर में आकर बैठ गया। दर्द से कराहते लंगूर ने इशारों से अपनी पीड़ा बताई। जिसे देखकर प्रियांशु जैन ने इसकी सूचना नगर के पशु प्रेमी सलमान पठान को दी। जिसके बाद सलमान पठान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल लंगूर का रेस्क्यू किया।

कहा जाता है कि जानवर बेजुबान होते हैं। वह अपना दर्द किसी से नहीं कह सकते, बस बेचारे अपनी व्यथा को इशारों में ही बता सकते हैं। ऐसा नहीं है कि उनको समझने वाले नहीं है। बल्कि ऐसे लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है जो जानवरों को बहुत प्यार करते हैं और उनके दुख-दर्द को बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि नरवर में दर्द से कराह रहे घायल लंगूर को देखकर प्रियांशु जैन ने लंगूर की पीड़ा को समझा और रेस्क्यू करवा कर इलाज करवाया। जिसके बाद लंगूर को नरवर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *