कचरा फैंकने को लेकर विबाद: चाचा के बेटे ने अपने ताऊ के बेटे में मारी कुल्हाडी, गंभीर

करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में आज सुबह कचरा फैंकने को लेकर पडौसियों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। यह कुल्हाडी कक्षा 10 के छात्र ​से सिर में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद के टाॅकन पुरा बस्ती में आज सुबह 7 बजे ब्रजेश लोधी उम्र 16 साल अपने घर का कचरा फेंकने घर के सामने फेंका, इस पर बृजेश के चाचा रामकुमार लोधी का उसके मुहंवाद होने लगा। यह मुहबाद इतना बढ गया कि बृजेश ने अपने भतीजे पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया।

मुंह बांद से चले इस घटनाक्रम में राजेंद्र ने कुल्हाडी उठाकर बृजेश में मार दी और यह कुल्हाड़ी ब्रजेश के सिर में जाकर लगी। इस कारण बृजेश का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। परिजनों ने बृजेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

ब्रजेश फिलहाल बेहोश है और डाॅक्टरो की अनुसार उसकी स्थिती गंभीर हैं। ब्रजेश 10वीं क्लास का स्टूडेंट है और करैरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था।इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह हल्का और पुराना कुएं को लेकर विबाद है। जिसमें हल्की चोटे लगी है। प्रीएमएलसी में भी हल्की चोटे आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *