कुएं पर पानी भरने गयी 17 साल की किशोरी बेकाबू होकर कुए में गिरी, हालत गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ कस्बे से आ रही है जहां कुएं पर पानी भरने गई एक 17 साल की किशोरी बेकाबू होकर उसी में जा गिरी। गनीमत ये रही कि कुएं के पास और भी लोग मौजूद थे। जिन्होंने तत्काल कुएं में कूदकर किशोरी की जान बचाई। फिर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बावजूद नाबालिग किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहोशी के हाल में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे की रहने वाली 17 साल की देवकी रावत पुत्री बादाम रावत आज दोपहर घर के पडोस में कुएं पर पानी भरने गई हुई थी। पानी भरने के दौरान देवकी बेकाबू होकर कुएं में गिर गई।

बताया गया है कि देवकी को कुएं में गिरता एक ग्रामीण ने देख लिया था। ग्रामीण ने तत्काल कुएं में छलांग लगा दी थी। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया था। देवकी को पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन देवकी को होश नहीं आया। इसके बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोरी की हालत गंभीर है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *