swatantrashivpuri 27

सत्संग से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

swatantrashivpuri 27

शिवपुरी। जिले में सड़क हादसे में 38 वर्षीय बाइक सवार की जान चली गई। घटना शनिवार रात बदरवास क्षेत्र में एनएच-46 पर रायश्री कट के पास हुई। मृतक सत्संग में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज अहिरवार (38), निवासी बांसगढ़, थाना करैरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी कार्रवाई रविवार को की गई। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *