swatantrashivpuri 30

बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी और नाबालिग पकड़े गए, 8 लाख की 7 मोटरसाइकिल बरामद

swatantrashivpuri 30
swatantrashivpuri 30

बैराड़। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की शाम मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने ककरई तिराहे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। इनमें प्रताप उर्फ गूंगा यादव (45) और एक नाबालिग शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें मिलीं।

जंगल में छिपाकर रखी थीं पांच बाइकें

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महादेव घाटी के जंगल में पांच अन्य मोटरसाइकिलें छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर इन वाहनों को भी बरामद कर लिया। इस तरह कार्रवाई में कुल सात मोटरसाइकिलें पुलिस के हाथ लगीं।

बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, अपाचे, हीरो स्ट्रीम और पल्सर जैसी बाइकें शामिल हैं।

कई इलाकों से चोरी हुए थे वाहन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिलें बैराड़ के अलावा भटनावर, विजयपुर, कैलारस और सबलगढ़ क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इन घटनाओं में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के साथ संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस की जांच में चोरी की अन्य वारदातों और बरामद वाहनों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *