वेतन नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओ ने लगाया स्वास्थ्य केन्द्र के सामने चक्काजाम-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना से आ रही है। जहां खनियांधाना में वेतन न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र के सामने चक्काजाम कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक सड़क को जाम करके रखा, इसके बाद प्रशासन की समझाइश के बाद आशा कार्यकर्ता सड़क से हटने को राजी हुईं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त सितंबर माह में तात्कालिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 6 हजार वेतन देने की स्वीकृति दे दी थी लेकिन अब तक उन्हें पुरानी वेतन ही दी जा रही है। चार माह से वेतन न मिलने घर चलाना मुश्किल पड़ रहा है। जबकि उनके द्वारा प्रसूताओं को लाने ले जाने का दिन रात काम किया जाता है।

उन्हें ऑपरेशन के केस में मिलने वाली राशि भी नहीं मिली है। जबकि उन्हें दो-दो दिनों तक अस्पताल में डला रहना पड़ता है। इसके बावजूद आशा कार्यकर्ताओं की मजबूरी को नहीं समझा जा रहा है। वेतन की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा उल्टी बात की जाती है। जबकि आशा कार्यकर्ता मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इसी के चलते सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उनके द्वारा जाम लगाया गया। बता दें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ता सड़क से हटने को राजी हुई थीं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *