पत्नि बच्चों को लेकर मायके चली गई,विनोद ने अपने घर में फांसी लगा ली- BAIRAD NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के कालामढ से आ रही है। जहां वार्ड क्रमांक 10 में रहने बाले एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। इस मामले में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुशवाह उम्र 30 साल की पत्नि अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। घर मेें विनोद और उसकी मां शांति बाई दोनों थे। बच्चें नहीं होने के चलते विनोद देर रात्रि तक घर के बाहर अलाव जलाकर तापता रहा और उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब देखा तो युवक अपने घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Advertisement
