मीट मांस की सभी दुकानें एक स्थान पर ही लगेंगी : नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा

शिवपुरी। खबर शहर के मानस भवन से आ रही ह। जहां नगर पालिका प्रशासन ने मांस-मछली विक्रेताओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक में मांस-मछली के विक्रेताओं को आगामी समय में अपनी दुकान के संचालन के विषय में जानकारी दी गई। बता दें मध्यप्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली के विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

बैठक में मुख्य मगर पालिका सीएमओ केशव सगर द्वारा बताया गया कि नगर पलिका अधिनियम 1961 की धारा 268 और 269 के तहत नगरीय क्षेत्र में अनुमति लाइसेंस के बिना पशु मांस और मछली के विक्रय नहीं करने का प्रावधान है। जो भी दुकान संचालक बिना लाइसेंस के बिक्री कर रहे हैं, वह 3 दिन के अंदर अपनी दुकान का लाइसेंस बनवा लें। इसके बाद उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान को सील भी किया जा सकता है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि शहर में मीट मार्केट सहित अलग-अलग जगह मांस-मछली बिक रही है। हम प्रयास कर रहे हैं कि शहर में एक स्थान तय कर वहीं पर मांस मछली की दुकानें लगाई जाए। इसके लिए 3 स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही कलेक्टर से चर्चा कर एक स्थान का चयन किया जाएगा।

अयोजित बैठक में गायत्री शर्मा ने पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को याद किया। उन्होंने कहा- फिलहाल महाराज साहब (यशोधरा राजे सिंधिया) हमारे साथ नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह हमारे साथ हो सकती हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *