पति ने काटा अपनी ही पत्नि का गाल : बेटे के ट्यूशन की फीस भरने पति की जेब से रुपए निकालने पर हुआ झगड़ा

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से है। जहां एक पति ने अपनी पत्नि का गाल बुरी तरह से काट दिया। बता दे कि पत्नि ने बेटे की ट्यूशन की फीस भरने के लिए अपने पति की जेब से 250 रुपए निकाल लिए। इसी बात पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नि गाल अपने मुंह में भरकर काट दिया। जिसकी शिकायत महिला ने करैरा थाने में दर्ज करायी है।

जानकारी के अनुसार विनीता उम्र 30 साल निवासी रामनगर गधाई थाना करैरा ने पुलिस को बताया कि पति संतोष रावत मजदूरी करता है। बीती रात 8 बजे वह घर आया और बोला- जेब से रुपए क्यों निकाले। उससे कहा कि बेटे की फीस भरने के लिए। इस पर पति लाठी-डंडों से मारपीट कर शुरू कर दी।

इससे भी मन नहीं भरा तो उसने दांतों से गाल काट लिया। गुरुवार को विनीता​ करैरा थाना पहुंची और पति पर एफआईआर दर्ज कराई। घटना की मुख्य चश्मदीद आरोपी की मां बती बाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *