बेड़े में बंधी 11 बकरियों को हथियारों के बलबूते पर चोरी ले गए चोर

शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव से आ रही है जहां सोमवार की रात हथियारबंद बदमाश एक घर में घुसकर घर में बंधी 11 बकरियों को हथियारों के बलबूते पर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के आनुसार ग्राम सिंह निवास गांव के रहने वाले मनीष शाक्य ने बताया कि वह जीके हेरिटेज स्कूल दर्रोनी रोड पर निवास करता है। उसके घर के बेड़े में 11 बकरियां बंधी हुई थी। रात करीब 2 बजकर 30 बजे अज्ञात हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और बकरियों को चुराकर अपने साथ ले गए।
बकरियों की ओर से मचाए गए शोर के बाद घर के सदस्यों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश ने फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश आगे निकल गए। मनीष ने बताया कि कुछ देर बाद हम बदमाशों के पीछे गए गए थे। बदमाश पैदल बकरियों को लेकर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के वेयरहाउस से भी होकर गुजरे जहां उनके तरफ वेयर हाउस के चौकीदार को बंदूक की नोंक पर धमकाया था।
बदमाश बकरियों को पैदल लेकर एक ढावा पर पहुंचे थे। जहां गांव के रहने वाले राजेंद्र जाटव ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। एक बदमाश ने एक फायर और कर दिया। बदमाशों ने ढावा से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर रखा था। जिसमें सवार होकर सभी बदमाश बकरियों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।