पति को नामर्द बता ससुर युवती से बनाना चाहता था संबंध, महिला ने गटक लिया जहर- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौहरी बछौरा गांव से आ रही है। निवासी एक नवविवाहित ने ससुरालियों से परेशान होकर चूहे मारने का जहर खा लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद महिला की जान बच गई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने ससुरालियों से परेशान होकर सुसाइड करने का प्रयास किया था।
जानकारी के आनुसार महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 2 साल पहले नौहरी बछौरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने कभी भी पति-पत्नी वाले संबंध नहीं बनाए। ससुराल में रहने के दौरान पति, सास और ससुर उसके साथ मारपीट करते थे उसे खर्चे के लिए भी पैसे नहीं देते थे।
महिला ने बताया कि इस दौरान ससुर ने उसके साथ एक बार जबरदस्ती भी की जिसकी शिकायत उसने अपने पति से की जिस पर उसके पति ने उसकी बात का विश्वास नहीं किया। महिला ने पति पर नामर्द होने का तो ससुर पर उसे पत्नी की तरह रखने का आरोप लगाया है।