GF ने अपने BF पर लगाएं घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप SP से की शिकायत

शिवपुरी। खबर एसपी ऑफिस से आ रही है। जहां एक 18 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी पर घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को अपने पिता के साथ इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे की रहने वाली युवती 3 माह पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 11 दिन बाद युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। अब तीन माह बाद युवती जिस लड़के के साथ भागी थी उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कृष्णकांत पंडित निवासी अमोलपठा उसे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था। इस दौरान कृष्णकांत पंडित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अब मेरी पुत्री को आते जाते समय छेडछाड कर परेशान करता है। आरोपी के हौसले इतने बुलंद है कि वह घर में घुसकर उत्पाद मचा रहा है।

यही नहीं आरोपी एक बार फिर पुत्री को भगाकर ले जाने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *