छत पर पतंग उड़ाते समय छत से अचानक नीचे गिरा 7 साल का मासूम जिला अस्पताल में उपचार जारी

शिवपुरी। खबर शहर के सईसपुरा क्षेत्र से आ रही है जहां एक 7 साल का मासूम बालक छत से पतंग उड़ाते समय नीचे गिर गया। जिसके बाद बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि एक मंजिल से नीचे गिरने के बाद भी बालक को मामूली चोटे आई हैं।

जानकारी के आनुसार देशांत माझी उम्र 7 साल की मां पार्वती ने बताया कि उसका बेटा अपने दोस्त के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। वह अपने घर के काम में बिजी थीं। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय वह नीचे गली में गिर गया। पड़ोसियों ने बेटे के गिरने की सूचना दी। इसके बाद वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंची।

पार्वती ने बताया कि बेटे को सिर में चोट आई है। उसका सीटी स्कैन भी कराया है। रिपोर्ट आने के बाद सिर की चोट का पता लग सकेगा। बाकी बेटा एक मंजिल छत से गिरने के बाद भी सकुशल है। गौरतलब है कि जिस छत पर देशांत अपने दोस्त के साथ पतंग उड़ा रहा था। उस छत पर बाउंड्री नहीं थी। इसके चलते देशांत पतंग उड़ाते समय पीछे की ओर गया और नीच गिर गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *