छठ पूजा कर लौट रहा था परिवार,गाय को बचाने के फैर में कार पलट गई- KOLARAS NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ब्रजवासी ढाबा के पास फोरलेन हाईवे पर एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस मामले में कार में सबार एक परिवार के लोग घायल हो गए। घायल लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार नासिक का रहने वाला परिवार बिहार के अपने पुश्तैनी गांव में छट पूजा कर वापस नासिक कार (MH46BV6254) में सवार होकर लौट रहा था। आज सुबह जब कार सवार बदरवास थाना क्षेत्र के ब्रजवासी ढाबा के पास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार के आगे अचानक से एक गाय आ गई थी। जिसे बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में बृज मोहन शर्मा, रेणु देवी, शकल शर्मा, शिवम शर्मा को मामूली चोट आई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *