17 नवंबर को खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से झुलसी महिला का आज दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

शिवपुरी। खबर जिले के पुरानी शिवपुरी के कोठी नंबर 40 के पास आ रही है जहां रहने वाली पुष्पा पति सुनील कुशवाह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें महिला बुरी तरह झुलसी गई। परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए। वहां से ग्वालियर रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने टीम ने महिला को दिल्ली रेफर किया था। वहीं इलाज के दौरान महिला ने बुधवार शाम को दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आज महिला के शव को शिवपुरी लाया गया है। 17 नवंबर को खाना बनाते समय सिलेंडर की आग में झुलसी महिला की बुधवार को दिल्ली में मौत हो गई। देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी

जनकारी के आनुसार 17 नवंबर को शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल के संचालक सुनील कुशवाह की पत्नी पुष्पा कुशवाह उम्र 40 साल आपने घर में भात मांगने आए मेहमानों के लिए किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। इस आग में पुष्पा कुशवाह बुरी तरह झुलस गई थी। पुष्पा को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल, फिर ग्वालियर भर्ती कराया। यहां से भी परिजन बेहतर इलाज के लिए पुष्पा को लेकर दिल्ली अस्पताल ले गए थे, लेकिन दिल्ली में भी इलाज के दौरान पुष्पा ने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया।

बता दें कि पुष्पा कुशवाह की बहन की बेटी की शादी 28 नवंबर को है। बुधवार को भात का कार्यक्रम हुआ था। इस बीच पुष्पा के निधन ने परिवार में शोक की लहर भी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *