बेटे की शादी के कार्ड बटाकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर युवक की मौत

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव के पास से आ रही है। जहां फोरलेन हाइवे पर कल बुधवार कि रात ढाई बजे सड़क किनारे एक शव बाइक के साथ बरामद हुआ था।

जानकारी के आनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त करना शुरू कर दिया था। आज सुबह मृतक की पहचान शिवपुरी के झांसी रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास रहने वाले सुरेश पिता गंगा राम शर्मा उम्र 57 साल के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि मृतक सुरेश शर्मा के बेटे रवि शर्मा की शादी 28 नवंबर को होने वाली बेटे की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। सुरेश अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने बुधवार दोपहर मोहना की ओर बाइक से निकला था। वापस लौटते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सुरेश के परिजन रात से ही उसकी तलाश में जुट गए थे।

जहां सतनबाड़ा पुलिस से संपर्क के बाद शव की पहचान हो सकी। बेटे की शादी के कुछ दिन पहले पिता की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया और परिचितों में शोक की लहर है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *