दिल दहला देने बाले तिहरे हत्याकांड के Articles के मकान गिराए,14 आरोपी गिरफ्तार, नरवर में गुस्साई भीड़ ने किया बाजार बंद, ठेलों में लगाई आग

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र मेें मतदान के बाद हुए विबाद में कार पर हमला बोलते हुए आग जनी की बारदात सहित गोलीकांड में घायल हुए 3 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने इस दिल दहला देने बाले हत्याकाण्ड के 14 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर गुस्साई भीड़ ने देर शाम आक्रोश के साथ बाजार बंद कराते हुए हंगामा कर दिया। गुसाईं भीड़ ने ठेले पलटाते आगजनी कर दी। तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस ने नरवर को छावनी बना दिया है। खबर लिखे जाने तक हालात तनाव पूर्ण है।
विदित हो कि बीते 17 नवंबर की रात पुरानी रंजिश के चलते चकरामपुर गांव में भदौरिया परिवार पर गांव के एक कुशवाह परिवार ने हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चकरामपुर गांव में ट्रिपल हत्याकांड के मामले में पहले आईपीसी की धारा 147, 148, 149,307,435,323,324 में 11 नामजद और करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीन लोगों की मौत के बाद ह्त्या की धाराओं का इजाफा किया था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन में नरवर, करैरा, अमोला, सीहोर चार थानों की अलग-अलग टीम बनाई गई।
सभी टीमों ने 36 घंटे के अन्दर 14 आरोपी राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी, लाठी जप्त किये गये है सभी आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। इन्हें जेल भेजने के बाद भी पब्लिक में इस मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।