मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार के जरिए सोनिया पर बोला हमला, महिला पर हमले पर कांग्रेस क्यों चुप है,बलारी माता के गेट खुलेंगे

शिवपुरी। आज जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने आए भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में तीन स्थानों पर सभा कर चार विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले की 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा का संबोधित किया। उन्होंने शिवपुरी शहर में रोड शो भी किया।

सीएम ने शिवपुरी में आयोजित चुनावी सभा में कहा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी करते हैं उन्हें एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। ये देश माताओं-बहनों का अपमान सहन नहीं कर सकता। एक द्रौपदी के अपमान के कारण महाभारत हो गई था। जिससे एक वंश का विनाश हो गया था। जिन्होंने बहनों और बेटियों का अपमान किया है, उन्हें इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। लेकिन कांग्रेस नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। किसी ने आलोचना तक नहीं की है।

नीतीश कुमार के बयान पर सोनिया गांधी चुप क्यों ?
सीएम ने सोनिया गांधी से पूछा- नीतीश कुमार के बयान पर आपका क्या कहना है। इस बारे में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से क्या पूछूं, वो तो पहले से ही बहनों का सम्मान करना नहीं जानते। हमारी एक मंत्री चुनाव लड़ रही थी। कमलनाथ उन्हें आइटम कहकर पुकारते थे। मैं कन्याओं को भोज कराता हूं तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कन्या भोज को नाटक नौटंकी बताते हैं।

बलारी माता मंदिर का रास्ता खुलवाएंगे
शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क में स्थित मां बलारी माता के मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे निपटाने की गुजारिश भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने मंच पर सीएम से की थी। इस पर सीएम ने इस रास्ते को खुलवाने की बात कही। उन्होंने कहा- अवैध कालोनियों को भी वैध करने का काम भाजपा ने किया। हम किसी भी गरीब को बिना मकान के नहीं रहने देंगे।

कांग्रेस ने कफन के पैसे बंद किए थे
सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आ गई तो लाड़ली बहना योजना को बंद कर देगी। कांग्रेस ने सवा साल की सरकार में मेरी सारी योजनाए बंद कर दी थी। कांग्रेस ने अंतिम संस्कार के कफन के 5 हजार रुपए भी छीन लिए। संबल योजना से लेकर कन्यादान योजना और तीर्थदर्शन योजना तक बंद कर दी थी। शायद इन्हीं पापों के चलते कांग्रेस चली गई और मामा लौट आया। सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सारी योजनाओं को फिर से बंद कर देगी।

कांग्रेस के स्लोगन पर सीएम ने ली चुटकी
शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर में लगाए बैनर ‘अब बदलेगा शिवपुरी’ पर चुटकी ली। कहा- जिनने कभी पिछोर में कुछ नहीं किया, वह शिवपुरी में आकर कहते है कि अब शिवपुरी बदलने वाला है। मैं कहता हूं, कांग्रेस प्रत्याशी हारने वाला है। वह शिवपुरी में आकर फंस गया है। एक ओर देवेंद्र जैन आपके जाने पहचाने हैं। आपके साथ रहेंगे। भाजपा के साथ आपका विकास करेंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *