खराब पडे ट्रांसफार्मर को सुधार रहा था युवक,करंट से बुरी तरह झुलसा

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां कॉलोनी वासियों के कहने पर ट्रांसफॉर्मर सुधारने पोल पर चढ़े युवक को करंट लग गया। इसमें वह झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार सुखदेव जाटव निवासी रौंदा को आज सेंट चार्ल्स के स्कूल के सामने वाली कॉलोनी में खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए लोगों ने बुलाया था। सुखदेव के अनुसार, कॉलोनी के लोगों ने बिजली कार्य में सुधार के लिए विभाग से अनुमति लेने की बात कही थी लेकिन सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई। इससे मुझे करंट का झटका लगा। मैं नीचे गिर गया। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *