अपनी ही मौसी की सौतन बन गई बहन की लडकी,मौसा को लेकर भाग गई,कई बार रंगे हाथों पकड चुकी थी मौसी

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां कोलारस पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर आई दो बहनों ने पुलिस से एक ने अपनी बेटी और एक ने अपने पति को बापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 18 साल की युवती अपने ही मौसा को लेकर घर से भाग गई। इस मामले की शिकायत मौसी ने पुलिस थाना कोलारस में की है। कोलारस थाने में शिकायत करते हुए 18 तारीक को उसकी बहन की बेटी निवासी जगतपुर कोलारस उसके पति निवासी सोनपुरा को अपने साथ लेकर भाग गई है। पीडित पत्नि और उसकी बहन ने बताया है कि बीते लंबे समय से वह और उसकी पत्नि अपने बच्चों के साथ ग्वालियर में रहते थे।

तभी उसकी बहन के पति का देहांत हो गया था। जिसके चलते उसने अपनी बेटी उम्र 18 साल को अपनी बहन के पास पढाई करने ग्वालियर भेज दिया था। पत्नि ने बताया है कि वहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बन गया और आरोपी पति अपनी पत्नि को छोडकर बहन की बेटी के साथ सोने लगा था। पत्नि कई बार अपने पति को बहन की बेटी के साथ रंगे हाथों पकड चुकी थी।

जिसके चलते पत्नि ने उसकी बहन की बेटी को बापस उसके घर भेज दिया। और उसके बाद वह भी बापस अपने गांव सोनपुरा में आकर रहने लगे। पत्नि ने बताया है कि तभी उसके पति ने उससे कहा कि उसे मुम्बई में नौकरी मिल गई है। वह वहां 24 हजार रूपए प्रतिमाह से काम करेगा और वह मुम्बई जा रहा है। एक माह बाद वह अपनी पत्नि और बच्चों को भी ले जाएगा। उसके बाद वह घर से मुम्बई के लिए निकल गया। लेकिन तभी पता चला कि उसकी बहन की बेटी उम्र 18 साल भी उसके साथ चली गई है। जब जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके चलते पत्नि ने पुलिस ने अपने पति और बहन ने पुलिस से अपनी बेटी को बापस दिलाने की गुहार लगाई है।

वीडियों यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *