नसैनी पर चढकर पुताई कर रही थी महिला,अचानक नीचे जा गिरी,प्रायवेट पार्ट में लगी गहरी चोट

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां अपने घर में पुताई कर रही एक महिला अचानक नसैनी से गिर गई। वह गिरकर बेड पर गिरी जिसके चलते महिला का प्रायवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके चलते लगातार उसने यहां ब्लेडिंग हो रही है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी आदिवासी पत्नी सुमेन्द्र आदिवासी उम्र 25 साल अपने घर में दीपवाली के चलते नसैनी पर चढकर पुताई कर रही थी। तभी अचानक नसैनी से उसका संतुलन बिगड गया और वह नीचे गिरते हुए बेड के किनारें पर जा गिरी। जिससे महिला के प्रायवेट बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे जिला चिकित्सलाय रैफर कर दिया। जहां महिला का उपचार जारी है।