शादी के 5 साल बाद भी नहीं हो रहे थे बच्चे: परेशान दंपत्ति संजीव और सोनम ने जहर खा लिया

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की है। जहां कोलारस में किराए के मकान में रहने बाले एक दं​पत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस मामले की सूचना पर परिजन दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचे। जहां दोनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार संजीव कुशवाह की शादी 5 साल पहले सोनम के साथ हुई थी। दोनों पति पत्नि कोलारस में किरए के मकान में रहते थे। आज दोनों ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाईड का प्रयास किया है। इस घटना के पीछे की बजह क्या है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

सूत्रों की माने तो पति पत्नि शादी के पांच साल बाद भी बच्चे नहीं होने से परेशान थे। इसे लेकर वह कई बार डॉक्टरों से भी संपर्क कर चुके थे। परंतु कही कुछ आराम न​हीं मिला। संभवत: इसी से त्रस्त होकर उन्होने यह कदम उठाया है। दोनों की हालात खतरे से बाहर है और अब पुलिस पूछताछ के बाद ही इस घटना के पीछे का कारण स्पष्ट होगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *