प्रीतम और महेन्द्र के लिए प्रचार करने हैलीकॉप्टर से शिवपुरी आ रहे है BJP के स्टार प्रचारक प्रहलाद पटेल,यहां होगी सभा

शिवपुरी। जैसे जैसे चुनाव की तारीक नजदीक आती जा रही है सभी प्रमुख दल अपने अपने स्तर से चुनाव प्रचार में जुट गए है। कांग्रेस भले ही प्रचार में अपना दम खम अभी दिखाना शुरू नहीं कर पाई है। परंतु भाजपा लगातार एक के बाद अपने स्टार प्रचारकों को क्षेत्र में भेज रही है। आज और कल सिंधिया ने कोलारस और पोहरी में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की शुरूआत की। इसी बीच अब पिछोर और कोलारस को लेकर भाजपा के स्टार प्रचार प्रहलाद पटेल का दौरा तय हुआ है।
इस दौरे के चलते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। रन्नौद में होने वाली आमसभा में पिछोर के भाजपा कार्यकर्ता सहित जनता भी मौजूद रहेगी। रन्नौद के बस स्टैंड के पास होने वाली आमसभा में केंद्रीय मंत्री कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव और पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
आमसभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से रन्नौद कस्बे पहुचेंगे जहां वह रविवार की सुबह 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी लगभग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गईं हैं।
चुनाव के बीच बदरवास में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति,कल्याण यादव को बनाया मण्डल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने शनिवार को कोलारस विधानसभा के बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद को भरते हुए कल्याण सिंह यादव को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि विगत दिनों पहले बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते यह पद खाली था।