राजे के सीट छोडने के बाद शिवपुरी भाजपा में घमासान,इन चेहरों पर लगा सकती है भाजपा दाव !

शिवपुरी। जब से शिवपुरी विधानसभा से यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव नहीं लडने की घोषणा की है। अब इस विधानसभा पर चुनाव को लेकर अब एक साथ कई दावेदार सामने आने लगे है। इसके चलते इसमें अब एक के बाद कई लोग अपनी दावेदार पेश कर रही है। राजे के रहते हुए इस क्षेत्र में कोई अन्य दावेदार नहीं था। परंतु अब उनके जाने के बाद से यहां टिकिटार्थीयों की होड सी लग गई है।

इस होड में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम से लेकर कई दिग्गज नाम दावेदारी जता रहे है। परंतु भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नाम पर तैयार नहीं है। सूत्रों की माने तो इस सीट पर भाजपा किसी ब्राह्मण या बैश्य उम्मीदवार को उतारने की तैयारी है। इसी बीच वैश्य समाज से कोलारस से टिकिट मांग रहे देवेन्द्र जैन के नाम पर आला कमान चर्चा की। परंतु देवेन्द्र जैन भाजपा के सर्वे में हार की और जाते दिखाई दिए। जिसके चलते अब आलाकमान का रूख ब्राह्मण उम्मीदवार की और दिखाई दे रहा है।

इसी बीच अब चर्चा है कि भाजपा पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे,रामजी व्यास के नाम पर चर्चा कर रही है। इसमें पोहरी के पूर्व विधायक की छवि एक दबंग नेता के रूप में रही है। और वह राजे,सिंधिया और नरेन्द्र सिंह तोमर के खेमें में भी फिट है। जिसके चलते अब पार्टी अपने स्तर से उनके नाम का सर्वे करा रही है। इस दावेदारी में रामजी व्यास का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है।

रामजी व्यास इस बार हुए नगर पालिका के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में आए है। उसके बाद से वह लगातार शहर में सक्रियता के साथ दाबेदारी पेश कर रहे है। परंतु उनके सामने राजे का इंटरफेयर देखने को मिल सकता है। जिसके चलते उन्हें भी दिक्कत का सामना करना पड सकता है।

अगर सिंधिया को बनाया उम्मीदवार तो भाजपा हो सकती है एकजुट, नहीं बनाया तो भितरघात करेगी परेशान
सूत्रों की माने तो बुआ की सीट छोडने के बाद अब भाजपा यहां से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर भी आला कमान विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यहां से सिंधिया का नाम आने के बाद सीएम प्रोजेक्ट के लिए भाजपा चौथा चैहरा बना सकती है। सिंधिया के यहां से टिकिट फाइनल होते ही वह जिले की पांचों विधानसभाओं पर भाजपा में अंदरूनी भितरघात को कंट्रोल कर सकते है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *