बडी खबर: ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते है कोलारस से BJP के प्रत्याशी! कल की सूची के बाद सिंधिया के चुनाव लडने की चर्चा तेज

शिवपुरी। कल भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में केन्द्रीय राजनीति में हस्तक्षेप रखने बाले और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा ने टिकिट दिया है। इस सूची में जबलपुर से सांसद पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

अब भाजपा द्धारा विधानसभा चुनाव में वर्तमान में सांसदों के टिकिट के बीच अब चर्चा सामने आई है कि भाजपा एक एक सीट पर बहुत बारीकी से अध्ययन कर टिकिट वितरण कर रही है। जहां सीट में किसी प्रत्याशी की बजह से कोई परेशानी आ रही है तो वहां वह विशेष चर्चा कर किसी नतीजे पर पहुंच रही है। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा अ​ब जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर होने लगी है। यहां भाजपा की और से बडा चेहरा उतारे जाने की अटकलें लगने लगी है।

इसी बीच माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केबीनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा कोलारस विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। यहां भाजपा की और से कई दाबेदार सामने है।​ जिसमें महेन्द्र यादव,देवेन्द्र जैन,रामस्वरूप रिझारी, सुरेन्द्र शर्मा सहित कई नेताओं के नाम है। परंतु एक को टिकिट मिलते ही भाजपा को यहां भितरघात का डर सता रहा हैै। इस भितरघात को खत्म करने के लिए भाजपा अब इस विधानसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर विचार कर रही है। अब देखना यह है कि भाजपा का अंतिम निर्णय कोलारस विधानसभा से क्या रहता है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *