बैंक से निकले थे किसान ने डेढ़ लाख रूपए छीन कर भागे दो बाइकर्स बदमाश

करैरा। खबर जिले करैरा कस्बे से आ रही है जहां गुरुवार दोपहर एक किसान कि लूट हो गई। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग किसान के हाथों से छीन लिया और मौके से फारार हो गए। यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के आनुसार उदयपुर गांव के किसान विजय राम यादव ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बेटे जितेंद्र यादव के साथ करैरा के बैंक ऑफ इंडिया आया था। बैंक खाते से मैंने 1 लाख 47 हजार रुपए निकाले थे। मैंने सिरसौद गांव में थ्रेसर बनवाई थी। उसके लिए रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद मैं एक परिचित की दुकान पर जा रहा था, तभी
आरोपियों आए और मेरे हाथों से रुपयों से भरा बैग लेकर झांसी की तरफ फरार हो गए। वहीं लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें 2 बदमाश बाइक से आए और किसान से बैग छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। वहीं करैरा पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।