किराएदार के बेटे के चक्कर में कट गई 18 साल की रक्षा के हाथ की नस, गंभीर, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां आज एक 18 साल की युवती को परिजनों ने हाथ की नस कट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में नस कटने को लेकर इसे संदेहाष्पद तरीके से देखा जा रहा है। परंतु परिजनो का कहना है कि उसके हाथ की नस लापरवाही के चलते कट गई है। इस किशोरी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां किशोरी का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज करैरा क्षेत्र की रक्षा कुशवाह पुत्री मोहर सिंह कुशवाह उम्र 18 साल को परिजन अपने साथ लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां किशोरी के हाथ की नस कटी हुई थी। जिसे देखकर जब डॉक्टरों ने उससे पूछा तो किशोरी ने बताया कि वह अपने कमरे में पढ रही थी। तभी उसके कमरे में उसके किराएदार का 4 साल का मासूम आ गया। वह बार बार वहां उधम कर रहा था और लगातार खेलते खेलते खिडकी को लगाकर निकाल रहा था।
जिसके चलते रक्षा को पढाई में डिस्टर्व हो रहा था और रक्षा ने जब खिडकी को बंद करने का प्रयास किया तो खिडकी का कांच टूटकर हाथ में जा लगा और उससे उसकी हाथ की नस कट गई। परिजन तत्काल किशोरी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां किशोरी का उपचार जारी है।