महिला के साथ लूट का आरोपी स्कूटी चोरी में गिरफ्तार,पुलिस पूछताछ में बोला साथियों के साथ मिलकर शहर में चैन स्नैचिंग भी करता था

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने एक स्कूटी चोरी के मामले में पकडे गए चोर से जब पूछताछ की तो चोर ने शहर में की गई चैन स्नैचिंग की बारदातों को भी स्वीकार किया है। इस मामले में पुलिस ने चोर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर अब उनसे अन्य बारदातों के मामले में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि आज शिवपुरी की फिजीकल पुलिस ने एक लूट के मामले को ट्रेस करते हुए आरोपीयों को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपीयों को पुलिस ने महज चोरी की स्कूटी के साथ पकडा था। परंतु जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने ताश के पत्तों की तरह अपने पूरे पत्ते खोल दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आयुष तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी शक्तिपुरम खुडा ने फिजीकल थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह ऋषि मैरिज गार्डन के पास कोचिंग के बाहर से अज्ञात चोर ने एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 33 जेडबी 2418 को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान को उक्त चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने का टास्क किदया। जिसके चलते कल फिजीकल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी को जावेद खाँन पुत्र बाबू खाँन उम्र 42 साल निवासी जवाहर कालोनी शिवपुरी ने चुराया है। इस मामले में क्लू मिलने पर पुलिस ने आरोपी को संदेह के आधार पर पकड़ा गया, बाद उससे पूछताछ की तो आरोपी ने स्कूटी चोरी की बारदात को स्वीकार किया और उसके बाद पुलिस ने आरोपी से कडाई से पूछताछ की तो उसने पहले की भी घटनाए स्वीकार की।

आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने बीते 24 जून को अपने दो शाथी शाहरूख खान उर्फ सोनू पुत्र हनीफ खान उम्र 28 साल और साहित पुत्र इरशाद खान उम्र 32 साल के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र में महिला की चैन भी लूटी थी। इस मामे मे पुलिस ने आरोपीयो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह जादौन, सचेन्द्र श्रीवास्तव,श्याम शर्मा, शकील खान,विजय मीणा की कार्यवाही रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *