कमल और सुनील उपाध्याय के पिताजी विष्णु उपाध्याय का निधन, उठावनी 15 को

शिवपुरी। आज की दुखद खबर जिले के बैराड़ के ग्राम अमरपुर से है। जहां प्रॉपर्टी डीलर कमल उपाध्याय और टीचर सुनील उपाध्याय जी के पिताजी विष्णु उपाध्याय जी का आज निधन हो गया है।

उन्हें कल रात को सीने में दर्द होने पर मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था आज सुबह 4 बजे उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 85 साल की थी और वह बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वह प्रतिदिन जल मंदिर पर जाते थे और वहां ठाकुरजी की सेवा करते थे।

आज उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रह ग्राम अमरपुर में किया गया। अब उनकी उठावनी 15 सितंबर को सुबह 9 बजे अमरपुर में की जायेगी। वह अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिवार में उनके भाई ब्रजेश उपाध्याय, पुत्र नरोत्तम, गुड्डा,कमल उपाध्याय, बंटी उपाध्याय, सुनील उपाध्याय है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *