पाम पार्क पर बोले वीरेन्द्र रघुवंशी: करोडो में बन रहा है भ्रष्टाचार का पार्क,बिजली की कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। सी वोटर के सर्वे के बाद मध्यप्रदेश में पूरी तरह से निरकुंश पडी कांग्रेस पार्टी में अब नई उर्जा देखने को मिल रही है। सिंधिया के जाने के बाद जो कांग्रेस पार्टी में कोई पदाधिकारी तक सामने नहीं आ रहे थे अब उसी कांग्रेस में दाबेदारो की बडी फोज देखने को मिल रही है। आज जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर के माधव चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्यपाल से मध्य प्रदेश में की जा रही बिजली बिल के नाम पर अवैध वसूली, अघोषित बिजली कटौती और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग रखी। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि 18 साल से भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। किसानों को परेशान कर रही है। आज बिजली की आवश्यकता हर किसान को है लेकिन पर्याप्त बिजली की सप्लाई नहीं की जा रही है।

जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। शहरी क्षेत्र में भी 8-8 घंटे की कटौती की जा रही है। इसके अतिरिक्त गरीब लोगों को बिजली विभाग के द्वारा मनमाने बिल थमाए जा रहे हैं जिससे जनता परेशान हो चुकी है।

वीरेन्द्र बोले पाम पार्क नहीं भ्रष्टाचार पार्क बन रहा हैं
हाल ही में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कोलारस​​​​​​​ विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के सामने आर्टिफिशियल पाम पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क को बनाए जाने के लिए साढ़े दस करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिससे भ्रष्टाचार किया जा सके जबकि इस पार्क की शहर को फिलहाल कोई भी आवश्यकता नहीं थी।

इस पार्क में नगर पालिका की जेसीबी के द्वारा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की मोरम खोद कर डाली गई है। जिसके दो करोड रुपए के फर्जी बिल नगर पालिका में लगा दिए गए हैं। इस भ्रष्टाचार का मय दस्तावेज जल्द ही खुलासा कांग्रेस की ओर से किया जाएगा।

जिसको मिलेगा पंजा निशान,पूरी कांग्रेस उसके साथ
हाल ही में एक होटल में कांग्रेसियों के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को इस बार टिकट न देने के विषय पर चर्चा की गई थी। इस विषय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान का कहना है कि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की आवाज भोपाल तक पहुंचा दी गई है, लेकिन टिकट आवंटन का निर्णय भोपाल स्तरीय शीर्ष नेतृत्व का होता है। उनके द्वारा जिसके हाथ में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का निशान सौंपा जाएगा उसी के पीछे एक राय होकर जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *