घर पीछे बनी बगिया मैं लहराती गंजे की फसल को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना से आ रही है जहां पुलिस छापामार कार्रवाई करते हुए नेहरवारा गांव से गांजे की लहलहाती फसल को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर के पीछे गांजे की खेती कर रखी थी।

जानकरी अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र कि है पुलिस ने आज सूचना के बाद नेहरवारा गांव के रहने वाले अशोक धाकड़ के घर पर दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान अशोक धाकड़ के घर के पीछे बनी बगिया में गांजे की फसल लहराती हुई मिली।

पुलिस ने 39 छोटे और बडे़ गांजे के पौधे जब्त किए। इनका वजन 36.99 किलोग्राम निकला। इसका बाजार कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी अशोक धाकड़ पिता श्रीलाल धाकड़ 52 साल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *