विधायक के इस्तीफा के बाद भाजपा की गुल्ला ठौंक टीम ने जमकर की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

शिवपुरी। आज भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के भाजपा छोडकर जाने पर एक तरफ तो भाजपा के खेमें में चिंता खडी करने बाला है। वही भाजपा में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ मोर्चा खोलने बाली टीम गुल्ला ठोंक ने आज इनके ​इस्तीफा के बाद जमकर जश्न मनाया। टीम के लोगों का कहना है कि भाजपा से कचरा साफ हो गया।

आज कोलारस के बस स्टेण्ड पर आतिशवाजी करते हुए पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष जगदीश जादौन ने बताया है कि उनके जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं है। उनके जाने से भाजपा ​कोलारस में मजबूत ​हुई है। इसके कार्यकाल में भाजपा मूल कार्यकर्ता त्रस्त थे। खुलेआम यहां रिश्वतखोरी चल रही थी। गुण्डे और बदमाशों को यहां पनाह दी जा रही थी। आज ऐसे बदमाशों से भाजपा मुक्त हो गई है। यह सिर्फ पद के लिए भाजपा में आए थे। यह अपने आप को मूल कार्यकर्ता बता रहे है तो यह महाराज सहाब की कृपा से ही पहली बार विधायक बने थे और अब उन्हीं के समर्थक ​मंत्रीयों पर आरोप लगा रहे है।

अगर इन्हें आरोप लगाने थे तो साढे तीन साल में इन्हें यह आरोप नहीं दिखे। साढे तीन साल में इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखा। अब चुनाव नजदीक आ गए है तो यह दल बदल रहे है। हांलाकि दल बदलना इनके लिए कोई नहीं बात नहीं है यह तो पहले से ही दल बदलू है। अब इनके जाने से कोलारस विधानसभा में मूल भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।

इस दौरान गुल्ला ठोक टीम के जगदीश जादौन पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष कोलारस, किशन रावत,प्रदीप धाकड,चैनसिंह यादव,शिवकुमार चौहान,संजू गोयल सहित लगभग आधा सैकडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसके साथ रन्नौद में मंडल अध्यक्ष अवध वोहरे के नेतृत्व में जमकर आतिशवाजी की गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *