बडी खबर: तेज रफ्तार TUV ने दो बाईक सबारों को उडाया, दोनों की ग्वालियर में मौत

शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के नरौआ गांव के पास से आ रही है। जहां अपने घर से नरवर जा रहे दो बाईक सबार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां दोनों ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड दिया।

जानकारी के अनुसार अजमेर रावत उम्र 64 साल निवासी नरौआ अपने साथी नीतू बघेल उम्र 55 साल के साथ अपनी बाईक से अपने गांव नरौआ से नरवर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टीयूवी कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 9011 ने युवक को रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *