Breaking News: पति के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला की लाश घाटी में मिली, पति पर बच्चे नही होने के चलते हत्या का आरोप

मुकेश प्रजापति @ खनियाधाना। खबर जिले के खनियाधाना क्षेत्र के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बघारी से आ रही है। जहाँ 40 वर्षीय महिला ली लाश घाटी में मिली है। महिला को उसका पति अपने साथ जबरन मायके से ससुराल ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार विमला बाई प्रजापति पत्नी रामसेवक परिहार उम्र 40 साल निवासी मानपुर को पति मायके लेने आया था। जहां महिला जाने से मना करने लगी उसके बाद भी पति जबरन महिला को लेकर जाने लगा। उसके बाद परिजनों को सूचना लगी कि महिला की लाश मायापुर की घाटी में पड़ी है।
मृतिका के परिजनों का आरोप है कि विमला के यहां शादी के बाद से कोई संतान नही हुई इसी बात को लेकर पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता रहता था। इसी बात को लेकर पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी।
उसके बाद आज महिला की लाश मिली है,उसके सर में चोट के निशान है,पति महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में परिजन पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है।