पूर्व सरपंच की पत्नि की चलती बाइक से गिरने पर मौत: स्पीड ब्रेकर की बजह से बाइक का बिगड़ा संतुलन

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से है। जहां आज सोमवार की दोपहर पूर्व सरपंच की पत्नी चलती बाइक से गिर गई इस हादसे में महिला की मौत हो गई। बैराड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ के महदेवा के रहने वाले पूर्व सरपंच साबू जाटव अपनी पत्नी हक्को बाई के साथ महदेवा गांव से बैराड़ किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे हक्को बाई चलती बाइक से गिर गई।

जिससे हक्को बाई गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर की वजह से महिला बाइक से नीचे गिर गई थी। बैराड़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *