कमीशन राज की शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकेगा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष चौहान

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन राज की शिवराज सरकार को बेनकाब करने पर भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेताओं पर पूरे प्रदेश में मुकदमा दर्ज किया है।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि चोरी और सीना जोरी की इस कार्यवाही का विरोध और घोर निंदा करती हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प लेता है कि वह कमलनाथ के नेतृत्व में इस कमीशन राज की शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकेगा और मध्य प्रदेश को कमीशन राज और घोटालों से मुक्ति दिलाएगा।

मध्यप्रदेश में आखिरकार आधिकारिक रूप से शिवराज सिंह चौहान सरकार का 50 प्रतिशत का कमीशन राज सामने आ गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश को एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से एक ठेकेदार ने फरियाद की कि 50 प्रतिशत कमीशन के कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पत्र को मध्य प्रदेश के मीडिया ने प्रमुखता से उठाया।

सरकारी ठेकों में किस कदर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि आज 13 अगस्त के दिन पिछले साल कारम बांध टूट गया था। 300 करोड़ रुपए की लागत से बना यह बांध पहली बरसात भी नहीं झेल पाया था। इसकी वजह 50 प्रतिशत कमीशन नहीं तो और क्या थी? भाजपा सरकार के कई घोटाले अब तक सामने आ चुके हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *