AVBP ने निकाली तिरंगा यात्रा: हजारों स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा,100 फीट लंबे तिरंगा को लेकर निकाली यात्रा

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के द्वारा आज 100 फीट लंबे तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
एबीवीपी के कार्यकर्ता रमन राठौर ने बताया कि हमारे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं साथ ही देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के उपलक्ष में मध्य भारत प्रांत की सभी नगर इकाइयों के द्वारा जिला केंद्रों पर तिरंगा यात्रा निकल गई है। शिवपुरी में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत कमलागंज स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय से हुई इसके बाद यह यात्रा कमलागंज, माधव चौक गुरुद्वारा चौराहा होते हुए तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंची, जहां इस तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में 100 फीट के तिरंगे को लेकर करीब 1 हजार छात्र-छात्रा रैली के रूप में सड़कों पर उतरे थे। इस तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी सम्मिलित हुईं। जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नींव रखने वाले स्वामी विवेकानंद को नमन किया।