ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक और बडा झटका: भाजपा नेता रघुराज सिंह धाकड कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ के सामने ग्रहण की सदस्यता

शिवपुरी। शिवपुरी की कोलारस विधानसभा के धाकड़ समाज के कद्दावर नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रघुराज सिंह धाकड़ धंधेरा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। रघुराज सिंह धाकड़ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते थे। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।
गुरुवार सुबह 8 बजे एक विशाल सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे जो उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस पार्टी सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की रघुराज के कांग्रेस में शामिल होने से सिंधिया सहित भाजपा पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
नेता रघुराज सिंह भाजपा में आने से पूर्व कांग्रेस में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित सांसद प्रतिनिधि के पदों पर रह चुके हैं। धाकड़ ने बताया कि जब से वह भाजपा में शामिल हुए हैं तब से लगातार वह उपेक्षा का शिकार हो रहे थे। उन्होंने बताया कि कोलारस विधानसभा में धाकड़ समाज के 84 गांव है और यह समाज विधानसभा चुनाव में उलटफेर की स्थिति में रहता है।