6 बहनों के बीच में इकलौता भाई था 10 साल का लवकुश, कुएं में जा गिरा, मौत

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के गोवरा गांव से आ रही है। जहां एक 10 साल के मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बुद्धुराम परिहार उम्र 60 साल ने पुलिस थाना बैराड में शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने भतीजे लबकुश उम्र 10 साल के साथ खेत पर गया था। तभी उसका नाती लबकुश खेत में भेंस भगाने गया। जब वह भैंस भगाकर लौट रहा था तो वह कुएं में गिर गया। मासूम को बुश्किल कुएं से बाहर निकाला और उसे बैराड स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि लवकुश अपनी 6 बहनों के बीच मे इकलौता भी था। लवकुश की मौत के बाद बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस हादसे की सूचना पर गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।