डाकघर शिवपुरी ने तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया जागरुक

शिवपुरी। खबर प्रधान डाकघर शिवपुरी से है। जहां तिरंगा यात्रा अभियान की जानकारी रैली निकालकर दी। इस दौरान डाकघर स्टाफ सहित डाकघर अधीक्षक और सहायक अधीक्षक मौजूद रहे। जिनके मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जानकारी के अनुसार अधीक्षक डाकघर गुना संभाग गुना विनय श्रीवास्तव एवं सहायक अधीक्षक डाकघर राजकुमार सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रधान डाकघर शिवपुरी एवं उसके आसपास के उप डाकघरों तथा शाखा डाकघरों के स्टाफ एवं आम जनता ने मिलकर शिवपुरी शहर के विभिन्न मार्गो से तिरंगा रैली निकाली और जनता को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर पोस्टमास्टर एमएस लोधी एवं अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *